बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पहुंचे पति ने जब पत्नी को फांसी पर लटका देखा, तो वह चीख पुकार करने लगा। आनन-फानन में एंबूलेस से लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। असमय घटी घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।…
