शिकायत पर आंगनबाड़ी केंद्र पर जांच करने पहुंचे सीडीपीओ

जांच में सब कुछ मिला ठीकठाक

शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। आंगनबाड़ी केंद्र पर शिकायतकर्ता की शिकायत पर जांच करने पहुंचे सीडीपीओ को महिलाओं और आंगनवाड़ी के बच्चों ने पुष्टाहार मिलने की जानकारी दी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव अहमदगंज में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैं बने आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद आंगनवाड़ी गीता मिश्रा की शिकायत गांव के उत्तम चतुर्वेदी ने की थी। शिकायत में कहा था कि वह बच्चों को पुष्टाहर नहीं देती हैं। जिसकी जांच करने सीडीपीओ मानवेंद्र सिंह और बाबू घनश्याम आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचे। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की पंजीकृत संख्या- 60 थी, जिसमें 28 बच्चे मौजूद थे। जिसमें कुछ बच्चे बीमार है और कुछ इधर-उधर गए हैं। यह जानकारी आंगनवाड़ी ने दी। जांच में 10 महिलाएं गर्भवती पंजीकृत हैं और 10 महिलाएं धात्री, जिसमें दो गर्भवती महिलायें आई थी और दो महिलाएं धात्री आई थी और बाकी महिलाएं मौजूद नहीं थी। उन चारों महिलाओं ने पुष्टाहार मिलने की जानकारी दी। आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद बच्चों के परिजनों ने भी पुष्टाहार मिलने की जानकारी दी। महिलाओं के अभिभावकों ने बताया दो माह अगस्त और सितंबर का राशन नहीं मिला है। आंगनबाड़ी ने बताया मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सोनी द्वारा केंद्र पर राशन नहीं दिया गया है। जिसकी जानकारी सीडीपीओ से की। सीडीपीओ ने बताया अगस्त और सितंबर माह का राशन समूह द्वारा आंगनबाड़ी को नहीं दिया गया है। इसलिए राशन बच्चों को नहीं मिल पाया है। सीडीपीओ ने बताया जो गर्भवती और धात्री महिलाएं बाकी है उनसे जानकारी की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *