श्रद्धालुओं को लजीज नाश्ते व भोजन का स्वाद चखाएगा ‘चटोरी ढाबा’

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित निरंकारपुर पर हुआ ‘चटोरी ढाबा’ का भव्य शुभारंभ।
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। यदि आप अयोध्या आ रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है………।

श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ही श्री रामलला की नगरी यानी अयोध्या धाम में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अनेकों किस्म के लजीज नाश्ते व भोजन का स्वाद उपलब्ध कराने वाले ‘समूह’ की ओर से अब लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया है। “चटोरी ढाबा” नाम से शुरू किया गया यह प्रतिष्ठान लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महोबरा चौराहे के आगे निरंकारपुर में स्थित है।रविवार को श्री अखंड रामायण पाठ और अन्य पूजन अर्चन के साथ “चटोरी ढाबा” का विधिवत शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अमरजीत मौर्या ने बताया कि इस प्रतिष्ठान का शुभारंभ उनके मार्गदर्शक अमित कुमार गुप्ता उर्फ ‘सनी’ अयोध्या एकेडमी के प्रबंधक प्रदीप तिवारी,श्याम जी शुक्ला व प्रेमनाथ माझी ‘पिंटू’ के सहयोग व मार्गदर्शन में शुरू किया गया है।’नमो नमो’,’पराग मिल्क बार एंड कैफेटेरिया’ तथा ‘चटोरी समूह’ के तत्वावधान में लंबे समय से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किफायती दरों पर विभिन्न प्रकार का लजीज तथा शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण नाश्ता व व्यंजन उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि श्री राम मंदिर निर्माण के बाद रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।ऐसे में श्रद्धालुओं को स्वच्छ,शुद्ध एवं किफायती शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराना हमारे समूह की प्राथमिकता है।इसी उद्देश्य से इस नवीन प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई है जिससे अयोध्या आने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं,पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को यह बेहतर सुविधाएं मिल सकें।श्री मौर्य ने बताया कि इस नवीन प्रतिष्ठान की स्थापना में हमारे मार्गदर्शकों के साथ ही अभिनव श्रीवास्तव,रिंकू यादव का भी विशेष सहयोग है। प्रतिष्ठान में बच्चों के मनोरंजन, साफ-सफाई,भोजन की गुणवत्ता और ग्राहकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।यहां पारंपरिक स्वाद के साथ शुद्ध शाकाहारी व्यंजन उचित दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।इसके साथ ही परिवारों और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैठने की बेहतर व्यवस्था के साथ ही साथ ठहरने के लिए आधुनिक संसाधनों से युक्त आरामदायक कमरों की भी व्यवस्थाएं की गई हैं।चटोरी समूह के वरिष्ठ सदस्य व प्रतिष्ठित व्यापारी अमित गुप्ता गुप्ता ने कहा कि हनुमान जी महाराज की असीम कृपा से समूह में एक और प्रतिष्ठान जुड़ गया है।भविष्य में भी श्रीराम भक्तों की सेवा को लक्ष्य बनाकर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।इस अवसर पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के प्रतिनिधि भाजपा नेता अमल गुप्ता,पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा,शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी व पूर्व पार्षद प्रेमनाथ माझी,ओम प्रकाश पांडेय तथा आशा मोटर्स के प्रबंधक प्रशांत सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *