अवैध/ओवरलोड वाहनों की गई चेकिंग, छह वाहनों को दिया गया नोटिस

1,82,050 रुपये का लगाया जुर्माना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अवैध/ओवरलोड परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु मोहम्मदाबाद से मैसेनी के बीच एआरटीओ प्रवर्तन एवं खनन अधिकारी ने संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कुल 29 वाहनों की जाँच की गई। जिसमें से तीन वाहनों (एक ट्रैक्टर ट्राली एवं दो डम्पर) को अवैध/ओवरलोड परिवहन करते पाए जाने पर पर ऑनलाइन नोटिस जारी किया गया है। उक्त कार्यवाही से खनन विभाग को रुपये 25000, 49750 एवं 28420 कुल रुपये 1,03,170 प्राप्त होगा। वहीं अवैध खनन/परिवहन/ओवरलोड परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थाना शमसाबाद एवं थाना अमृतपुर एवं राजेपुर में 24 फरवरी 2026 को छापेमारी के दौरान कुल 16 वाहनों की जाँच की गई। जिसमें से तीन वाहनों (दो ट्रैक्टर ट्राली एवं एक डम्पर) को अवैध/ओवरलोड परिवहन करते पाए जाने पर पर ऑनलाइन नोटिस जारी किया गया है। कार्यवाही से खनन विभाग को रुपये 25000, 25000 एवं 28880 कुल रुपये 78,880 प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *