Headlines

यूपी से बिहार तक 15 राज्यों में भी बरसेंगे बादल

समृद्धि न्यूज। दिल्ली में बारिश का दौर जारी है, कभी हल्की तो कभी तेज बारिश अलग-अलग इलाकों में हो रही है। गुरुवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया। हालांकि कई इलाकों में तेज धूप भी खिली रही। अब मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले 6 दिन और बारिश का अलर्ट से जारी किया है। पिछले दो दिन में दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी हुई।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

अगले 7 दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 4 से 9 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान बिहार, झारखंड, गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में मेघालय, कर्नाटक में अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। आज तेलंगानाए केरल, कर्नाटक में बारिश का अलर्ट जारी किया है, इसके साथ ही दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, हिमाचल प्रदेशए कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा में अलग,अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 4 और 5 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *