सीओ ने व्यापारियों के साथ बैठक कर सुनी समस्यायें

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस लाइन सभागार में सीओ रविंद्र नाथ रॉय की अध्यक्षता में व्यापारियों की जनवरी माह की पहली बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व युवा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने भाग लिया। युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल व जिला महामंत्री प्रबल महेश्वरी ने चाइनीज मांझे को प्रतिबंधित करने की मांग उठायी, साथ ही जो चाइनीज मांझा बेंचता पाया जाये उस पर कड़ी कार्यवाही की जाये। साथ ही मछली अड्डे पर सुलभ शौचालय होने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी व्यापारियों की बात सुनेगा, समस्या का निदान करेगा व्यापार मण्डल हमेशा उनका साथ देगा। इस मौके पर अर्पण अग्रवाल, डॉ0 कुलदीप सिंह, मुकेश गुप्ता, संदीप सक्सेना, राहुल श्रीवास्तव, किशन वर्मा, शिवम ठाकुर, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *