फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रयागराज के महाकुम्भ में अमृत स्नान को लेकर उमड़े जन सैलाब में कुछ लोग दबकर हादसे का शिकार हुए। उनकी आत्मा की शांति के लिए कांगे्रसियों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी के नेतृत्व में नीबलपुर स्थित लक्ष्मणदास गढ़ी पर प्रयागराज में हुई घटना को लेकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। प्रयागराज में घटी घटना में कई श्रद्धालु मौत का शिकार हुए है और काफी संख्या में श्रद्धालु चुटैल हुए है। उन सभी के लिए कांगे्रसियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही घायल श्रद्धालुओं के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की। कांगे्रस का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते घटना घटित हुई है यह निंदनीय है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, वरुण त्रिपाठी, डा0 अरुण अग्निहोत्री, हिलाल शफीकी, धर्मेन्द्र शाक्य, मनोज कुमार, विशाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।
प्रयागराज घटना पर कांग्रेसियों ने मृतक श्रद्धालुओं को दी श्रद्धांजलि
