शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। खेत जा रहे किसान को दबंगों ने धारधार हथियार से हमला कर मारपीट कर दी। जिससे किसान का हाथ टूट गया। इस दौरान दबंगों ने फायरिंग भी की। घायल के पुत्र ने आधा दर्जन आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम नैगमा निवासी विवेक कुमार पुत्र परशुराम ने गांव के ही दुर्विजय सिंह, नीरज पुत्रगण रामनाथ, अशोक कुमार, शीशराम, राजीव कुमार, संजीव कुमार पुत्रगण शीशराम, राहुल पुत्र अशोक कुमार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिसमें दर्शाया कि बीते दिवस उसके पिता परशुराम पुत्र झम्मन लाल खेत की ओर जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में घात लगाए उक्त लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों के हाथ में नाजायज तमंचा, फावड़ा, हसिया तथा डंडे थे। दबंगों ने हवाई फायरिंग कर दी और दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे परशुराम का हाथ टूट गया। शोर शराबा करने पर आरोपीगण जानमाल की धमकी देकर भाग गये। पीडि़त के अनुसार आरोपी अपराधिक किस्म के हैं और जेल भी जा चुके। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।
दबंगों ने किसान को पीटा, आधा दर्जन के विरुद्ध तहरीर
