घर से लापता छात्र का चांदनी के पेड़ में लटका मिला शव

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र का शव चांदनी के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र ग्राम ग्राम सिरपारपुर हाल निवासी सोसाइटी के पीछे निवासी कोटेदार रविन्द्र सिंह का १६ वर्षीय पुत्र रमन का शव चांदनी के पेड़ पर लटका मिला। मृतक कक्षा ११ का छात्र था। परिजनों के अनुसार बीती रात्रि अचानक रमन गायब हो गया। काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो भाई अभय ने परिजनों के साथ खोजबीन की तो घर से कुछ दूरी पर खेल के मैदान के पास नीबू की बगिया के रमन का शव चांदनी के पेड़ से रस्सी के सहारे लटक रहा था। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने पुत्र की हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया। इस घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि छात्र एटा के एक इंटर कालेज में दाखिले को लेकर विवाद हो गया था। परिजन वहां पढ़ाना नहीं चाहते थे। इसी के चलते वह घर से चला गया था। वहीं सूत्रों की माने तो चर्चा हो रही है कि मृतक छात्र का मोहल्ले की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हो सकता है इसी के चलते उसने ऐसा कर लिया हो। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *