मिर्जापुर रामपुर खोमर मैना के बी पैक्स साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सचिव रणजीत कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है आरोप लगाया है कि जिस गांव के सचिव हैं उसी गांव के साधन सहकारी समिति में काम कर रहे हैं. आने वाले किसानों को ओवरराइटिंग में खाद की बिक्री करते हैं और धान की भी खरीदारी ब्लैक करते हैं. किसान जब इसको लेकर विरोध करते हैं तो धमकाते हैं बोलते हैं कि हम इसी गांव के हैं बाहर के नहीं है लेना हो तो लीजिए नहीं तो जाइए. किसानों के शिकायत पर उप जिलाधिकारी लालगंज ने भी ट्रांसफर करने के लिए सहायक आयुक्त सहायक निबंधक सहकारिता को आदेशित किया है इसके बावजूद भी ट्रांसफर नहीं की जा रही है, जिस समिति से आए हैं वहां पर भी इनके खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप था सचिव के खिलाफ जिला अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है.
