भीषण सर्दी के बावजूद मेला रामनगरिया में उमड़ी भारी भीड़

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट गंगा तट स्थित मां भागीरथी की गोद में आबाद तंबुओं का शहर मेला रामनगरिया अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। शनिवार को भीषण सर्दी के बावजूद मेले में काफी भीड़भाड़ रही है। माघ पूर्णिमा के पर्व को देखते हुए शाम से ही श्रद्धालुओं का आना शुरु हो गया था।
शनिवार को पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन भीषण सर्दी रही। इसके बावजूद मेला श्री रामनगरिया में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मनोरंजन क्षेत्र के सामने और फिक्स प्राइस दुकानों पर लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाएं बड़ी संख्या में घरेलू सामान, बर्तन और गृहस्थी के अन्य सामान की खरीदारी करती दिखीं। वहीं बच्चे, युवतियां व युवक झूलों का आनन्द लेते दिखे। बताते चलें कि मेला अंतिम दौर में है। रविवार को माघ पूर्णिमा के बाद मेले समाप्त हो जाता है, जिसके चलते माघ पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। स्थानीय के अलावा दूरदराज जनपदों से लोगों का आना शुरु हो गया। जो देर रात तक जारी रहा। वहीं भीड़भाड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये। भारी भीड़भाड़ के चलते पुलिस अधीक्षक ने रुट डायवर्जन भी किया है। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *