नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर के बबना रोड स्थित पीजी कॉलेज के पीछे आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में खिलाडिय़ों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह फाइनल मुकाबला फर्रुखाबाद और नवाबगंज की टीमों के बीच खेला जा रहा था। जानकारी के अनुसार मैच के दौरान चार रन को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। शुरुआती कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। जिसमें दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने एक-दूसरे पर हाथ चलाए। वायरल वीडियो में खिलाडिय़ों के बीच हुई यह झड़प साफ देखी जा सकती है। हालांकि समृद्धि न्यूज इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले पर पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कोई शिकायत प्राप्त होती हैए तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में खिलाडिय़ों के बीच हुई मारपीट
