प्रस्तुत की गई सुंदर झांकियां
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री कामेश्वर नाथ सुन्दकाण्ड समिति नवदिया के तत्वाधान में उर्मिला वाटिका में चल रही श्रीराम कथा महामहोत्सव एवं दुर्लभ सत्संग में सुबह महाराज के साथ भक्तगणों ने मोहल्ला ग्वालटोली में प्रभातफेरी निकाली। नगर वासियों द्वारा प्रभातफेरी का रंगोली बनाकर दीप जलाकर पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। षष्ठम दिवस की कथा में ऋषिकेश से पधारे बालसन्त भोले बाबा महाराज ने राम वन गमन एवं केवट संवाद का बड़ा ही सुंदर वर्णन किया। केवट संवाद की बड़ी ही सुंदर, मनमोहक जीवन्त झांकियों के स्वरूप का प्रस्तुतिकरण महाराज द्वारा किया गया। केवट संवाद की अनुपम, जीवन्त झांकियों को देख पंडाल में उपस्थित सैकड़ों भक्तगण भाव विभोर हो उठे। कार्यक्रम में मुख्य यजमान राजेश मिश्रा एवं योगेन्द्र शुक्ल सपत्नी मौजूद रहे। राम कथा में प्रतिदिन गीतोक्त स्तुति, प्रार्थना, प्रवचन एवं प्रभातफेरी सुबह 05 बजे से 07 बजे तक, संगीतमय श्रीराम कथा एवं प्रवचन दोपहर 02 बजे से 06 बजे तक, भजन कीर्तन एवम सत्संग रात्रि 08 बजे 10 तक रहेगा। कार्यक्रम की व्यवस्था में अंबिका प्रसाद द्विवेदी, दीपक मिश्र, आदेश शुक्ला, शैलेश मिश्रा, सुभाष दीक्षित, प्रमोद मिश्रा, पंकज दीक्षित, छोटेलाल गुप्ता, गौरव मिश्र, गौरव शुक्ला, संतोष दुबे, पुष्कर मिश्रा, पंकज मिश्रा, राजीव मिश्रा, आकाश मिश्रा, प्रहर्ष मिश्रा, श्रेय मिश्रा, सुमित शुक्ल आदि ने सहयोग किया।
केवट संवाद कथा सुन भक्त हुए भावविभोर
