ट्रैक्टर में सवारियां बैठाने से मना करने पर श्रद्धालुओं ने पुलिसकर्मी को पीटा

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। ट्रैक्टर ट्राली में सवारियां बैठाने व डीजे को बंद कराने पर श्रद्धालुओं ने पुलिसकर्मी को गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस घटना छिपाने का प्रयास किया।
सोमवार को नबाबगंज थाना क्षेत्र के ही गांव परम नगर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार श्रद्धालु डीजे बजाते हुए गंगा स्नान के लिए ढाई घाट जा रहे थे। गंगा पुल के पास ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी ने ट्रैक्टर रुकवाकर नाराजगी जताई तो ट्रैक्टर में सवार श्रद्धालु पुलिसकर्मी से भिड़ गए। इस दौरान टै्क्टर पर सवार फौजी वाद-विवाद होने लगा। इस दौरान पुलिसकर्मी व फौजी में हाथापाई हो गई। सूत्रों की माने तो मारपीट की घटना में पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले फौजी को हिरासत में लेकर थाने ले गयी। उसके बाद मामला रफा-दफा कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *