नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। वोट डालने को लेकर बुजुर्ग व दिव्यांग महिलाओं में उत्साह देखा गया। कई महिलायें व्हीलचेयर, तो किसी को साइकिल से लाकर वोट डलवाये गये। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज स्थित नगर पंचायत क्षेत्र में बने बूथ संख्या 250 प्राथमिक विद्यालय नयागनीपुर दिव्यांग मुस्लिम महिला सीमा ने वोट डालने के बाद बताया उनका जज्बा इसी तरह अपने वोट को लेकर उत्साहित रहेगा। वहीं थाना क्षेत्र के गांव नगला जोधा निवासी दलित समाज से आए ९० वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति मुलायम सिंह जाटव बूथ पर पहुंचे, लेनिक पर्ची न मिलने पर भी उन्होंने बैठकर इंतजार किया और अपना वोट डालकर ही वापस आए। वहीं बूथ संख्या 2445 गांव नगला जोधा नगला मार्ग जाफर नगर में बीएलओ सरोज सिंह ने अपनी भाजपाई मानसिकता दिखाते हुए वोटर लिस्ट से काफी वोट गायब कर दिए। जिससे लगभग 4 किलोमीटर पैदल चलकर वोट डालने गयीं मुस्लिम महिलाएं तथा यादव वर्ग की महिलाएं वोट काटने पर मायूस होकर घर लौट गयीं।