जश्न में डूबे समर्थक, कचहरी परिसर में जमकर की नारेबाजी, हुआ स्वागत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला बार एसोसिएशन की देर रात तक चली मतगणना के बाद अधिवक्ता शशिभूषण दीक्षित अध्यक्ष व सचिव पद पर कुंवर सिंह यादव विजयी हुये। जैसे ही घोषणा हुई, वैसे ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। समर्थकों ने अपने-अपने तरीके से जश्न मनाया।
बीते दिन बार एसोसिएशन के सम्पन्न हुए चुनाव में शाम ६ बजे के बाद मतगणना शुरु हुई। देर रात तक चली मतगणना की गिनती पूरी हो सकी। जिसमें अध्यक्ष पद पर शशिभूषण दीक्षित, सचिव पद पर कुंवर सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अनूप सिंह शाक्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर बृजेश सिंह राठौर, अरविन्द कुमार वर्मा, सलीम राजा, संयुक्त सचिव सचेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह यादव, कोषाध्यक्ष के पद पर विनीत कटियार ने विजयी हुये। बताते चलें कि अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें शशिभूषण दीक्षित को 557, सरदार सूर्य प्रताप सिंह को 275 मत व नरेश चन्द्र राजपूत को 188 मत मिले। जिससे शशिभूषण दीक्षित निर्वाचित घोषित हुए। वहीं सचिव पद पर कुंवर सिंह यादव 636, मनोज कुमार कटियार उर्फ मनोज पटेल को 315 मत, विजय सिंह आर्य को 64 मत मिले। जिससे कुंवर सिंह यादव निर्वाचित घोषित किये गये। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनूप सिंह शाक्य 597, अखिलेश कुमार शुक्ला को 389 मत मिलेष। जिससे अनूप सिंह शाक्य निर्वाचित घोषित हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के तीन पदों पर अरविन्द कुमार वर्मा को 476, बृजेश सिंह राठौर को 483, सलीम राजा को ३४५ मत पाकर विजयी रहे, जबकि बृजेश कुमार २४३, जदुनाथ सिंह २५१, पुष्पेंद्र यादव को ३२० मत मिले। कोषाध्यक्ष जगवीर सिंह कुशवाह को 281, स्वतंत्र प्रकाश पाठक 199, विनीत कटियार 497 मत पाकर विजयी घोषित हुए। संयुक्त सचिव पद पर अखिलेश प्रताप सिंह 116, कुंवर सचेन्द्र प्रताप सिंह 383 निर्वाचित घोषित हुए। देवेन्द्र सिंह यादव को 353 निर्वाचित घोषित हुए, रामशरण उर्फ पुष्पेन्द्र राजपूत को 246, शिवेंद्र मोहन मिश्रा को 227, शमीम खां 237 मत मिले। जीत के बाद समर्थक जश्न में डूब गये। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
यह हुए निर्विरोध निर्वाचित
संयुक्त सचिव महिला प्रियंका अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष महिला रंजना, कार्यकारणी सदस्य वरिष्ठ बृजेश शर्मा, सुभाष चन्द्र सोमवंशी, मो0 अलीम, शाहजाद अली व कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ संदीप कुमार, शिव प्रताप सिंह, देवर्षि राजपूत, अभिषेक वर्मा, आशीष गुप्ता, विरमा राजपूत, सोनी बौद्ध निर्विरोध निर्वाचित हुए।