नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जिला प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी आवारा गौवंशों पर लगाम नहीं लग पा रही है। जिससे आवारा पशु किसानों की फसलों को खेतों में घुसकर चट कर रहे हैं। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।
कस्बा नवाबगंज के आसपास गांव में आवारा गोवंश किसान की खून पसीने से तैयार की गयीं फसलों को उजाड़ रहे हैं। हालांकि इस संबंध में जिलाधिकारी कई बार बैठक में निर्देश दे चुके हैं कि आवारा गौवंशों को वहां की संंबंधित गौशाला में बंद करें, लेकिन अधीनस्थ जिलाधिकारी के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे आवारा पशु किसानों के लिए सिरदर्द साबित हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि वह हजारों की लागत लगाकर अपने खून पसीने से फसलों को तैयार करते हैं, जबकि अन्ना पशु उन्हें खाकर उजाड़ देते हैं। वहीं कई लोग अपनी गायों का दूध निकालकर चरने के लिए छोड़ देते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही व जुर्माना करने के आदेश जिलाधिकारी दे चुके हैं, लेकिन जिलाधिकारी के आदेश को अधीनस्थ ठेंगा दिखा रहे हैं।
जिलाधिकारी का आदेश बेअसर, आवारा गौवंश उजाड़ रहे फसलें
