उधार ना देनें पर झोलाछाप चिकित्सक को चाकुओं से गोदा

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। रुपये उधार ना देने पर दबंग ने झोलाछाप चिकित्सक को चाकुओं से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना अमृतपुर के ग्राम करनपुरदत्त निवासी 55 वर्षीय राजेन्द्र सिंह पुत्र सीता राम गाँव में ही झोलाछाप चिकित्सक हैं। उनके पुत्र शोभित ने बताया कि गांव के ही दबंग शिवा पुत्र ओमकार नें उसके पिता राजेन्द्र सिंह से 2 हजार रूपये मांगे। जब राजेन्द्र सिंह नें रूपये देने से मना कर दिया, तो आरोपी आक्रोशित हो गया। बीती रात उसके पिता राजेन्द्र सिंह बरामदे में सो रहे थे। उसी दौरान आरोपी चाकू लेकर आया और उसने राजेन्द्र के सीने और कमर को चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। शोभित ने पिता राजेन्द्र सिंह को नालामछरटटा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अमृतपुर रविन्द्र नाथ राय ने अस्पताल पहुंचकर जाँच की। पुलिस ने आरोपी के एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *