जनपद की छात्रा नैंसी ने स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता पदक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 69वीं स्टेट विद्यालयी अंडर-14, 17, 19, एथलेटिक्स प्रतियोगिता जो कि मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में संपन्न हो रही है। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अतुल दास ने बताया कि स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ की अंडर-14 वर्ग की बालिका नैंसी ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। स्टेट ’प्रतियोगिता में गए शारीरिक शिक्षक सुब्रत शाक्य ने बताया कि ऊंची कूद प्रतियोगिता में काफी कड़े संघर्ष बाद ही नैंसी को जीत प्राप्त हो पाई है।’इस मौके पर अतुल दास, देवेंद्र कुमार, प्रवेश रत्न शाक्य, सत्येंद्र सिंह, सुनील कुमार, केशव गंगवार, रजनीश शिवा, अनिकेत कुमार, शोभा यादव, आरती यादव, दीपावली कुमार, एजाज अहमद सिद्दीकी, प्रसुभ गुप्ता, राकेश कुमार, नेहा भारद्वाज, अर्जुन सिंह, अक्षिता यादव, मनीसा यादव, धनंजय कुमार, राहुल यादव, तुषार चौधरी, अनुराग पटेल, घनश्याम बिंद, रितु मिश्रा, शुभम मौर्य आदि ने छात्रा को बधाई देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *