कंपिल, समृद्धि न्यूज। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीडि़ता की तहरीर पर ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज किया गया है।क्षेत्र के एक गांव खेतलपुर सौरिया निवासी विनोद सिंह ने दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी फैन्सी का विवाह जनपद कासगंज थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव सुम्मेर नगला निवासी नरेंद्र के साथ तीन वर्ष पूर्व किया था। फैन्सी अपने पिता की अकेली संतान होने के कारण उसका पति जमीन नाम कराने के लिए प्रताडि़त करता रहता है। कुछ समय पूर्व ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में जमीन बेचकर रुपए की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने बेटी को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। दो माह पूर्व ससुरालीजनों ने भतीजी के एक वर्षीय पुत्र प्रशान्त को छीनकर उसे घर से भगा दिया। पीडि़ता के चाचा ने थाने पहुंच महिला के ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर ससुर बृजपाल, सास गुड्डी देवी, जेठ सर्वेद्र, प्रवेन्द्र, देवर गिरेंद्र, नन्द चुंदन, रीता सहित सात लोगों पर जान से मारने की धमकी एवं दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
