फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुवार को पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की बैठक सुबोध मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल फतेहगढ़ में संपन्न हुई।
बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से डॉ0 मुकेश सिंह राठौर को अध्यक्ष चुना गया। संत कुमार वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। देवेश नारायण अवस्थी को उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी, प्रभात कुमार शुक्ल एवं श्रीराम अवतार कुशवाहा को उपाध्यक्ष, देव कुमार वर्मा को सचिव, संजय यादव, दामोदर सिंह, दीपक चतुर्वेदी एवं उमेश मिश्रा को संयुक्त सचिव, मुन्ना लाल तिवारी को कोषाध्यक्ष एवं डॉ0 प्रभात कुमार अवस्थी (संरक्षक), नवनीत मिश्रा (संरक्षक), दिलीप अग्निहोत्री, पीवी सिंह राठौर, नरेंद्र गुप्ता, विनय कुमार एवं रामेश्वर दयाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
पब्लिक स्कूल एसो0 के अध्यक्ष बने डा0 मुकेश सिंह राठौर
