फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष इजहार खान के साथ नगर शमशाबाद में जन सम्पर्क कर वोट मांगे। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य के लिए इजहार खान ने अपील की कि इस बार सपा की लहर है। सभी ने मन बना लिया है कि डा0 नवल किशोर शाक्य को जिताना है। उन्होंने कस्बा में डोर-टू-डोर जन सम्पर्क कर वोट मांगे। डा0 नवल किशोर शाक्य का स्वागत किया गया। अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष सरवर अंसारी, लालमन यादव, सोनू यादव, खुशल मियां आदि लोगों के साथ जन सम्पर्क किया।
शमशाबाद में इजहार खान के साथ डा0 नवल किशोर ने किया जन सम्पर्क
