फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अक्षय तृतीया पर गायत्री शक्तिपीठ निकट गुरुगांव देवी मंदिर में हवन पूजन किया गया। बड़ी संख्या में नारी शक्ति ने हवन पूजन में भाग लिया और यज्ञ में आहूतियां देकर मोदी सरकार बनने की कामना की। कार्यक्रम संयोजक श्वेता दुबे ने गायत्री शक्ति पीठ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ भाग लिया। विभिन्न वर्गो की महिलाओं ने उपस्थित होकर हवन पूजन किया। पांच कुंडी हवन को धूमधाम से सम्पन्न कराया गया। सभी ने भगवान भोलेनाथ व परशुराम के जयकारे लगाये। उन्होंने कहा कि सज्जनों को संगठित करने, अनीति से लोहा लेने के लिए हवन बहुत जरुरी है। नृपेन्द्र सिंह पाण्डेय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। माता रानी की जय-जयकार फिर से लाना है मोदी सरकार, मइया कर दे बेड़ा पार पुन: बने मोदी सरकार आदि स्लोगन लिखी पटिया लेकर जय-जयकार किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे ने बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पहुंचकर कार्यक्रम सम्पन्न कराया। इस मौके पर सुधेश दुबे, पंकज वर्मा, श्रद्धा पाण्डेय, रोली पाण्डेय, मदीना बेगम, शिवानी शर्मा आदि महिलायें मौजूद रही।
महिलाओं ने हवन पूजन कर पुन: भाजपा सरकार बनने की कामना
