एसडीएम ने तहसीलदार व नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शराबी लेखपाल राहुल सोमवंशी सरकारी महकमे को कलंकित कर रहा है। मामला तहसील कायमगंज क्षेत्र के गांव रोशनाबाद का है। जहां रोशनाबाद में तैनात शराबी लेखपाल राहुल सोमवंशी द्वारा मदिरा का इतना ज्यादा सेवन कर लिया गया कि बह अपना होशोहवास ही खो बैठा और ऊल जलूल हरकतें करने लगा। वह अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने ही सडक़ पर गिर गया। नशेड़ी लेखपाल को देखने के लिए बाजार का दिन होने के कारण तमाशवीनों का हुजूम उमड़ पड़ा। नशेड़ी लेखपाल राहुल सोमवंशी इतना ज्यादा नशे में था कि वह पेंट में पेशाब कर बैठा। बीच सडक़ पर पड़े होने की वजह से जाम लग गया। तब राहगीरों द्वारा नशेड़ी लेखपाल को एक किनारे लिटा दिया गया। जहां वह नशे की हालत में गाली-गलौज करतारहा। नशेड़ी लेखपाल के नशे में पड़े होने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा एक अन्य लेखपाल साथी को दी गई। समाचार लिखे जाने तक नशेड़ी लेखपाल राहुल सोमवंशी रोशनाबाद बाजार में सडक़ के किनारे पड़ा हुआ था। वहीं एसडीएम कायमगंज ने कहा कि घटना की जानकारी होने पर तहसीलदार मनीष वर्मा तथा नायब तहसीलदार सृजन सिंह को मौके पर भेजा गया है। साथ ही कहा कि लेखपाल को सीएचसी में भर्ती कराया जाये। यदि मेडिकल परीक्षण के दौरान एल्कोहल की पुष्टि होती है, तो लेखपाल के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।
शराबी लेखपाल कर रहा सरकारी महकमे को कलंकित
