शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधान पति व शराबी युवकों में कहासुनी के बाद बात बढ़ गयी और कई राउंड फायरिंग हुई।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव भुक्सी निवासी प्रधान पति अखलाक अहमद शमशाबाद से अपने गांव जा रहे थे, तभी खरेंटा स्थित पुलिया के पास शराबी रमेश निवासी सैदपुर अपने चार पांच अज्ञात साथियों के साथ खड़ा था। प्रधानपति को देखकर उसने टिप्पणी करना शुरु कर दी। बातों-बातों में बात बढ़ गई और मारपीट होने लगी। इस दौरान फायरिंग भी हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर भुक्सी के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को जुटत देख रमेश उसके साथी फरार हो गये।
प्रधानपति से भिड़े शराबी, फायरिंग
