मासिक बैठक में प्रत्येक गांव में पीडीए पंचायत कराने पर दिया गया जोर

बैनर/पोस्टर पर सपा प्रमुख का फोटो न लगाने वालों पर होगी कार्यवाही, नोटिस जारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला समाजवादी पार्टी के मासिक बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि जिला के फ्रंटल संगठन और विधानसभा प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी जुटे और पीडीए चौपालों को और अधिक बढ़ाये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में आयोजक लोगों का हर संभव सहयोग करें। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा सभी लोगों का सहयोग पीडीए चौपाल को विशेष गति दे रहा है। पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, विजय यादव, जेपी वर्मा आदि ने पीडीए चौपाल और पार्टी हित की चर्चा की। सर्वेश आंबेडकर की चाची के निधन व अरविंद सिंह के परिवार में निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया। संचालन इलियास मंसूरी ने किया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता विवेक यादव, सुमित शाक्य, बृजेश पाल, डॉ0 नवरंग सिंह, रामपाल सिंह यादव, रवि यादव, नीलम चौहान, मुजीबुल हसन, शिव शंकर शर्मा, रामविलास माथुर, सुलक्षणा सिंह, अमन सूर्यवंशी, इजहार खान, साजिद अली खान, अरविंद यादव, शिवम यादव, राजन यादव, अश्विनी यादव, मनोज यादव, भानु प्रताप सिंह, अरविंद यादव, पवन गौतम, रूक्मंगल सिंह, मुख्तार आलम, विकास कुमार, दीपू, मो0 अकलीम, कुदुष् खान, कुलदीप यादव, धीरेंद्र सिंह यादव, बलराम सिंह यादव, जीशान खान आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने जिला महासचिव को निर्देश देते हुए कहा कि जिन लोगों ने नेता जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की फोटो नहीं लगाई है, नोटिस भेज कर जवाब मांगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *