समृद्धि न्यूज। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना और जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 8 जवान घायल हो गए हैं। ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत सोनार इलाके में सर्च अभियान जारी है, जिसमें ड्रोन और स्निफर डॉग्स का उपयोग किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ एक्शन जारी है। खुफिया इनपुट पर आतंकियों की तलाश में गई सेना की टीम पर आतंकियों ने फायरिंग की। उनके ऊपर हथगोले फेंके। इस घटना में आठ जवान घायल हुए हैं। उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल लाया गया। वहीं आतंकियों को अब भी जवानों ने घेर रखा है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में एक दूरदराज के जंगली इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के आठ सैनिक घायल हो गए, दोनों तरफ से कई घंटों तक भारी गोलीबारी हुई, जिसके बाद गोलियां शांत हो गईं। किश्तवाड़ में मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बल गाडिय़ों की जांच कर रहे हैं, मुठभेड़ के बाद सोनार इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है, स्निफर डॉग्स की भी मदद ली गई है। मुठभेड़ के दौरान आठ सेना के जवान घायल हो गए। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया।
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सेना-आतंकियों के बीच मुठभेड़, 8 जवान घायल
