अफगानिस्तान के काबुल के हाई-सिक्योरिटी इलाके में धमाका

समृद्धि न्यूज। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के हाई-सिक्योरिटी शाहर-ए-नव इलाके में एक होटल में जोरदार धमाका हुआ है। इस विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और जांच जारी है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के शहर-ए-नवा इलाके में सोमवार को एक जोरदार धमाका हुआ। तालिबान के गृह मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने रॉयटर्स को जानकारी दी। शहर-ए-नवा क्षेत्र विदेशियों का निवास स्थान है और इसे काबुल के सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *