तेहरान: अमेरिका से चल रहे तनाव के बीच ईरान से एक बड़ी खबर आ रही है। ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में एक जोरदार धमाके से हडक़ंप मच गया। आठ मंजिला इमारत में हुए विस्फोट से दो मंजिलें ढह गईं और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। ईरान के खाड़ी तट पर स्थित बंदर अब्बास शहर में शनिवार को एक इमारत में जोरदार विस्फोट हुआ। ईरान की राज्य मीडिया ने इसकी पुष्टि की, लेकिन विस्फोट का कारण अभी तक अज्ञात है। राज्य टेलीविजन ने बताया कि विस्फोट मोअल्लेम बुलेवार्ड क्षेत्र में एक आठ मंजिला इमारत में हुआ, जिसमें दो मंजिलें पूरी तरह नष्ट हो गईं, कई वाहन और दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं। बचाव और अग्निशमन टीमें मौके पर पहुंचीं और सहायता प्रदान कर रही हैं। धमाके की आवाज़ दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
BREAKING:
A loud explosion has been reported in a building in the Azadegan district of Bandar Abbas in southern Iran, with residents saying the blast was strong enough to be heard across the city. pic.twitter.com/ZnaOXmgn4U
— Visegrád 24 (@visegrad24) January 31, 2026
