विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त महिलाओं को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय ब्रह्मदत्त स्टेडियम के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह, विधायक कायमगंज डॉ0 सुरभि, नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा रूपेश गुप्ता, पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य मिथलेश अग्रवाल, जिला महामंत्री कैप्टन डी0एस0 राठौर, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद में विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, खेल, संगीत आदि में ख्याति प्राप्त महिलाओं एवं बेटियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से कीर्तिमान स्थापित कर रहीं महिला कार्मिकों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एन0ए0के0पी0 इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं नारी सशक्तिकरण पर मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति दी गई। कक्षा 3 की बालिका अविका सिंह ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *