Headlines

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मण्डल का हुआ विस्तार

 नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर किया गया स्वागत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फेडरेशन आफ ऑल इंडिया व्यापार मण्डल की बैठक जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में रवि चौहान के साहबगंज चौराहा स्थित निवास पर सम्पन्न हुई। व्यापार मण्डल मिश्रा गुट के पदाधिकारी राजू भारद्वाज ने इस्तीफा देकर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मण्डल में शामिल हो गये। उन्होंने बताया कि जिला संगठन में गुटबाजी हावी है। अभी तक जिला कमेटी तक घोषित नहीं हुई है। जिलाध्यक्ष असहाय है। दूसरा पदाधिकारी उनकी जिलाध्यक्षी चला रहा है। ऐसे में मिश्रा गुट में काम करना सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिश्रा गुट छोडक़र मनोज मिश्रा के कार्य करने में आस्था जतायी है। जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने संगठन का विस्तार करते हुए विजय भारद्वाज को नगर महामंत्री, रवि चौहान को नगर उपाध्यक्ष व कुलभूषण श्रीवास्तव को साहबगंज चौराहा का अध्यक्ष, नीरज गुप्ता को साहबगंज चौराहा का महामंत्री मनोनित किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की आने वाली समस्याओं का निराकरण करने में सहयोग किया जायेगा। नये पदाधिकारियों का हर तरह से सहयोग किया जायेगा। बैठक में अजय मेहरोत्रा, अनूप गुप्ता, विमलेश मिश्रा, लाखन सिंह, मकसूर अंसारी, मनोज दीक्षित, संजीव वर्मा, प्रशांत शाक्य, संजू वर्मा, सुनील कुमार गिहार, नीरज कुमार गुप्ता, गुरुदेव राजपूत, मुकेश वर्मा, रवि चौहान अंकुर जैन, नीरज गुप्ता, रचित अग्रवाल, संजय गुप्ता, दीपक गवरानी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *