शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। रोशनाबाद गांव में कई दिनों से बुखार फैला हुआ है। जिससे एक महिला व एक किशोरी की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी बुखार गांव में लगातार फैल रहा है। बुखार की बीमारी से ग्रामीण परेशान है। कुछ पीडि़त ग्रामीण क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टरों से इलाज करा रहे हैं और कुछ फर्रुखाबाद तथा कुछ कानपुर में भर्ती हैं। कुछ दिन पूर्व एक छात्रा काशिफा पुत्री शहरुद्दीन की डेंगू बुखार से मौत हो गयी थी। इसके दो दिन पहले एक महिला की बुखार से मौत हो गई थी। थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद में लगभग 20 दिन से वायरल बुखार फैला हुआ है। जिसमें कई लोग बुखार की चपेट में है। जिसमें डेंगू बुखार से छात्रा काशिफा पुत्री शहरुउद्दीन उम्र 15 वर्ष की मौत हो गई थी। गुरुवार को रैना देवी पत्नी वीरपाल उम्र 40 वर्ष की बुखार से मौत हो गई। गांव में दो मौत के बाद गांव के ग्रामीण भयभीत हैं। कई लोग कानपुर में भर्ती हैं, तो कई लोग फर्रुखाबाद में और कुछ बीमार लोग झोलाछाप पर इलाज कराने को मजबूर हैं। जिसमें ग्राम प्रधान पुष्पांजलि और उनके पति सुदेश गंगवार भी बुखार से पीडि़त हैं और गांव में विनीत कुमार, नन्हीं पत्नी रतीराम, गुडिय़ा पुत्री देव प्रकाश, मनोज कुमार, अरविंद कुमार, ममता देवी, श्यामवीर, सनी, रिया पुत्री अवधेश, अवधेश सैनी, ऋषि सैनी, शिवानी सहित एक सैकड़ा लोग बुखार से पीडि़त हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा सरवर इकबाल ने बताया रविवार को टीम भेजकर कैंप लगाया जायेगा।
