दिल्ली: द्वारका में अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर लगी भीषण आग, पिता और दो बच्चों की मौत

नई दिल्ली: दिल्ली में द्वारका इलाके में मंगलवार को एक इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लगने से एक शख्स और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। आग लगी देख वे घबराहट में अपने फ्लैट से कूद पड़े, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आग लगने का कारण भी तत्काल पता नहीं चल सका है। इस घटना के दृष्यों में सेक्टर 13 स्थित इमारत से आग की लपटें और घना धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में भीषण आग लग गई। आग अपार्टमेंट के सातवें फ्लोर पर लगी हुई है। मौके पर दमकल की 8 गाडिय़ां पहुंची हुई। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है। बिल्डिंग से कूदने के कारण पिता समेत दो बच्चों की मौत हुई है। अपार्टमेंट में आग लगने की घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में पूरे अपार्टमेंट को खाली कराया गया है। इस हादसे में दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई है।

मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। अपार्टमेंट में रह रहे लोगों को अपना सामान जलने की चिंता है। आग की लपटें काफी दूर तक उठती हुई दिखाई दी हैं। आग तेजी से अन्य फ्लोर की तरफ भी फैल रही है। ऐसे में बिल्डिंग के अन्य फ्लोर और पास वाली बिल्डिंग के लोगों को भी डर है कि ये आग की लपटें उनके घर को भी न जला दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *