फायरिंग के मामले में फरार पांच आरोपी तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। जमीनी विवाद में हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बीते दिनों गांव बरई में दो पक्षों में जमीनी रंजिश के चलते विवाद हो गया था। इस दौरान फायरिंग व र्इंट पत्थर चलने से कई लोग घायल हो गये थे। शनिवार को थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने श्री कृष्ण के नलकूप के पास से घेराबंदी कर फरार चल रहे पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपियों के पास से ३१५ बोर के तीन तमंचे व आठ कारतूस तथा ९०० रुपये की नगदी बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमन पुत्र भैयालाल, ढेबा लाल उर्फ अरविंद पुत्र श्रीकृष्ण, नितिन उर्फ सचिन पुत्र सुरेश चंद, सुरेश चंद्र पुत्र जमादार निवासीगण बरई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *