साहित्य और शिक्षा में योगदान के लिए हृदय नारायण दीक्षित को मिला पद्मश्री सम्मान
उन्नाव:। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थीं, जिसमें उन्नाव के लउवा मे जन्मे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मान सूची मे नाम दर्ज किया गया। दीक्षित उत्तर प्रदेश की राजनीति और साहित्य जगत में एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति, वेदांत, योग और सामाजिक समरसता पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखी हैं। एक कुशल वक्ता के रूप में, उन्होंने देशभर में विभिन्न मंचों पर भारतीय परंपराओं और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए हैं। सम्मान की घोषणा के बाद उन्नाव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौडी थीं। क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। दीक्षित ने इस सम्मान को स्वीकार करते हुए कहा कि वे इस पुरस्कार को अपने क्षेत्र और समाज को समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि साहित्य और शिक्षा के माध्यम से समाज को प्रेरित करना उनका उद्देश्य है ।और यह सम्मान उन्हें और अधिक प्रेरणा प्रदान करेगा। पद्मश्री पुरस्कार के लिए नई दिल्ली में आयोजित हुई एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति के हाथों हृदय नारायण दीक्षित को सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर देशभर की हस्तियां और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।