
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। डेंगू से पीडि़त चल रहे पूर्व चेयरमैन के चालक की सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम ललौर निवासी ३० वर्षीय विशाल सक्सेना पुत्र चुन्नू सक्सेना जो डेंगू से पीडि़त था। जिसका कस्बे के एक चिकित्सक के यहां चल रहा था। हालत बिगडऩे पर फर्रुखाबाद ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार करने से मना कर दिया। परिजन आगरा ले गये, लेकिन वहां भी कोई लाभ नहीं हुआ। तब परिजनों ने सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विजय गुप्ता का वाहन चालक था। इस घटना पर विजय गुप्ता ने गहरा दुख जताया। मृतक अपने पीछे दो पुत्री व एक पुत्र व पत्नी को संघर्ष करने के लिए छोड़ गया। शुभ चिंतकों के अनुसार १४ अगस्त को उसके पुत्र का जन्म हुआ। जिसकी परिजन खुशियां मना रहे थे, लेकिन तभी यह दुखद घटना घट गयी। जिससे खुशियां मातम में बदल गई।
