बीमारी से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

दो वर्ष पूर्व मां की मौत के बाद से मृतका रहने लगी थी गुमशुम
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना अमृतपुर के ग्राम नगला हूषा निवासी १५ वर्षीय लता पुत्री प्रमोद ने बीमारी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीते कुछ दिनों से लता का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिससे उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। मृतका किशोरी की मां का 2 वर्ष पहले देहांत हो चुका है। मां के देहांत के बाद से ही वह गुमशुुम रहने लगी थी। उसने अपने मोहल्ले में लोगों को कई बार अवगत कराया कि अब मैं मरने वाली हूं मुझे ऐसा अंदर से लगता है। मृतका के परिवार में दो बहने व एक बूढ़ी दादी है। मृतक लता की बड़ी बहन १८ वर्षीय निशा भगवान भोले नाथ की कावड़ यात्रा में शामिल होकर गोला गोकर्णनाथ जा रही थी। घर में केवल ८० वर्षीय बूढ़ी दादी मौजूद थी। सूत्रों के अनुसार लता के पिता ने दिल्ली में रहकर दूसरा विवाह कर लिया और दिल्ली में ही किसी जगह रह रहे है। मृतक की दादी इंद्रावती व बहन निशा का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक संत प्रकाश पटेल ने बताया कि अभी उन्हें सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *