घर में अचानक आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। अचानक आग लगने से घर में हजारों का सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।जानकारी के अनुसार शमशाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कासिमपुर तराई निवासी श्रीकृष्ण पुत्र आत्माराम (४५) अपनी पत्नी कुसुमा देवी (४०) को दवा दिलाने गये थे। जबकि घर पर १५ वर्षीय पुत्र सचिन, १३ वर्षीय पुत्र सौरभ घर पर थे, तभी किन्हीं कारणों से घर में आग लग गयी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक काफी घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पास में ही कुछ दूरी पर गन्ना पेराई क्रेशर पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। जिससे आग पर काबू पाया जा सका। बताते चलें कि गरीब परिवार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास मिला था। जिसमें परिवार रह रहा था। पिता पुत्र रेड़ी लगाकर अपने घर की गुजर बसर कर रहे थे। आग लगने का कोई कारण स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका। खाना बनाने के लिए लकडिय़ां बाहर रखी हुई थी। उसी में आग लग जाने का कारण बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *