सीएम से मृतक छात्रों के परिजनों को दस-दस लाख दिलाये जाने की विकास राजपूत ने की मांग

विकास राजपूत ने पीडि़तों परिजनों से मिलकर शोक संवेदना की व्यक्त
उच्च स्तरीय जांच की भी उठायी मांग
पीडि़त परिजनों ने प्रशासन पर लगाये लापरवाही के आरोप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सातनपुर मण्डी रोड स्थित द सन लाइबे्ररी में हुए भीषण विस्फोट की घटना ने जनपद को शोक और सदमे में डाल दिया था। इस दर्दनाक हादसे में दो छात्र आकाश कश्यप व आकाश सक्सेना की असमय मृत्यु हो गई थी तथा कई अन्य छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं समाजसेवी विकास राजपूत ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया और कहा कि यह सम्पूर्ण जनपद के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री संजय प्रताप सिंह राणा एवं परिषद के अन्य कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ मृतक छात्रों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। विकास राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आग्रह किया कि सभी घायल छात्र-छात्राओं के उपचार की संपूर्ण व्यवस्था शासन स्तर से की जाए एवं घायलों के उपचार का समुचित व्यय प्रशासन द्वारा पीडि़तों को दिया जाए। मृतक दोनों छात्रों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता (मुआवज़ा) शीघ्र दिया जाए। घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। वहीं घायलों के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही से उन्हें अपने बच्चों का इलाज स्वयं कराना पड़ रहा है। उन्होंने पीडि़त परिजनों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय जल्द मिलेगा और प्रशासन की ओर से शीघ्र ही आवश्यक मदद मुहैया कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *