हरदोई जनपद के थाना हरपालपुर पर नियुक्त आरक्षी प्रतीक कुमार यादव द्वारा एक शिकायतकर्ता को डरा धमका कर पैसे की मांग करना सिपाही और दरोगा को मंहगा पड़ गया।जांचोपरांत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने दोनों को निलंबित कर दिया।तथा शिकायत कर्ता से अवैध रूप से पैसे की मांग करने वाले सिपाही प्रतीक कुमार यादव की दरोगा विजय शुक्ला द्वारा अपरोक्ष रूप से मदद किए जाने की जांच के दौरान पुष्टि के बाद एसपी ने उक्त दोनों पर बड़ी कार्यवाही की है।आरक्षी प्रतीक कुमार यादव द्वारा की गई उत्कोच की मांग की जानकारी होने के उपरान्त भी दरोगा विजय शुक्ला द्वारा उच्चाधिकारीगणों को जानकारी नहीं दी गई।बल्कि आरक्षी प्रतीक कुमार यादव का सहयोग किया गया। इस संबंध में सीओ हरपालपुर द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उ0नि0 विजय शुक्ला व आरक्षी प्रतीक कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
