बैसाखी पर्व को लेकर सिख लाइट स्थित गुरुद्वारे की हुई साजसज्जा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बैसाखी पर्व को लेकर सिख लाइट रेजीमेंट सेंटर के गुरुद्वारा को रंगीन झालरों व लाइटों एवं फूलों की लडिय़ों से सजाया गया है।
सिख लाइट रेजीमेंट सेंटर के गुरुद्वारा में बैसाखी का पर्व भव्यत से मनाये जाने की सभी तैयारियां हो चुकी है। गुरु ग्रंथ साहब के अखंड पाठ के साथ इस पर्व का आरंभ हो गया है। गुरुद्वारा व परिसर को रंगीन झालरों और लाइटों से सजाया गया है। ज्ञानी रघुवीर सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहब का अखंड पाठ रखकर अरदास की। सूबेदार मेजर लखवीर सिंह ने इस पर्व पर सभी गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया है।
बताते चले कि बैसाखी का पर्व देश में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। इस पर्व को मुख्य रुप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। पंजाब और हरियाणा में इस पर्व का विशेष महत्व है। बैसाखी को कृषि उत्सव के साथ-साथ एक धार्मिक पर्व के रुप में भी देखा जाता है। इस दिन को सिख धर्म के लोग सिख नव वर्ष के रूप में भी मनाते हैं। वैसाखी को विसाखी और बैसाखी के नाम से भी जाना जाता है। सन् 1699 में बैसाखी के दिन सिखों के 10वें और अंतिम गुरु गुरु गोविन्द सिंह ने खालसा पन्थ की स्थापना की थी। उन्होंने उच्च एवं निम्न जाति-समुदायों के मध्य भेदभाव को समाप्त किया तथा सभी मनुष्यों में समानता की घोषणा की। साथ ही गुरु ग्रन्थ साहिब को शाश्वत मार्गदर्शक और सिख धर्म का पवित्र ग्रन्थ घोषित किया गया। बैसाखी के दिन किसान फसल को काटकर घर लाते हैं और इस दिन को खुशी के रुप में मनाते हैं और भगवान का धन्यवाद करते हैं। इस दिन गुरुद्वारों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें लगन-कीर्तन.भजन भी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *