क्षत्रिय जन चेतना अभियान के तहत गांव-गांव संगठन करेगा बैठक
सभी ने मिलकर एक सुर में जिला बचाओ का दिया नारा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में पांचाल घाट स्थित एक विद्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सांसद मुकेश राजपूत के विरोध करने का ऐलान किया गया। पिछले दस वर्षों में सांसद द्वारा विकास नहीं कराने की बात कही गई। करणी सेना जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर ने बताया कि बैठक में क्षत्रिय जन चेतना अभियान चलाया जायेगा। राजेपुर ब्लॉक में रामलीला मैदान में पहली बैठक तय की गई। जिसके बाद गांव-गांव जाकर समाज के लोगों से मिला जायेगा।
बैठक में तय किया गया कि जिले में समाज का एक तरीके से राजनैतिक बहिष्कार किया जा चुका है। इसलिए लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी को वोट की ताकत का अहसास कराना आवश्यक है। सभी ने मिलकर जिला बचाओ का नारा दिया। करणी सेना जिला महासचिव प्रदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि समाज के वोट की शक्ति दिखाने का सही समय आ गया है। क्षत्रिय समाज अब किसी एक पार्टी का गुलाम नहीं है। जनपद में महाराणा प्रताप मूर्ति लगवाने का भाजपा का वायदा भी पूरा नहीं हुआ।
राजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह गौर ने कहा कि जनपद में क्षत्रिय समाज निर्याणक भूमिका में है। समाज को नकारने वालों को यह महंगा पड़ेगा। भाकियू भानु गुट जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी ने कहा कि भाजपा सांसद न ही किसान हितैषी है और न उन्हे जिले की जनता की फ्रिक है। वह सिर्फ खुद का भला करना चाहते है। वह अपनी कही हुई बातों पर भी कायम नहीं रख सकते है। इसलिए इस बार बदलाव आवश्यक है। बैठक में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक में विश्व क्षत्रिय परिषद जिलाध्यक्ष विक्की ठाकुर, क्षत्रीय समाज सेवा संस्थान राजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह गौर, भाकियू भानु गुट जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी, हिमांशु सोमवंशी, राहुल परिहार, राहुल चौहान, जीतेन्द्र चौहान, शिव प्रताप सिंह, जानू राठौर, अमन राठौर आदि लोग मौजूद रहे।
करणी सेना के नेतृत्व में आधा दर्जन सगठनों ने सांसद का किया विरोध
