फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक बाजपेयी ने महामंत्री संजय बाथम व उपाध्यक्ष साविर हुसैन के साथ 15 सूत्रीय मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मचारियों की मांग पूूरी की जाये। प्रदेश भर में डेढ़ लाख संविदा कर्मचारी संगठित है। संविदा कर्मचारियों द्वारा वैश्विक महामारी में शहर से गांव तक समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा को पहुंचाने में जीवन की बाजी लगाते हुए योगदान दिया। ऐसे में उनकी मांगों को पूर्ण किया जाये। रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानातंरण का अनुमोदन एवं संविदा कर्मचारी की गैर जनपद स्थानांतरण नीति को लागू किया जाये। केंद्र स्तर पर प्राप्त अतिरिक्त तीन प्रतिशत बजट से वेतन विसंगती का निस्तारण कर वेतन वृद्धि की जाये। बढ़ती हुई महंगाई में संविदा कर्मचारियों को ईपीएफ गे्रड महंगाई भत्ता लागू किया जाये। प्रदेश के 35 जनपदों के एमसीटीएस डाटा आपरेटर को जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजित किया जाये। सीएचओ का पीबीआई मानदेय जोड़ा जाये। नियमित पदों के सापेक्ष होने वाली भर्ती प्रक्रिया में स्टाफ नर्स व एएनएम की भांति समस्त संविदा कर्मचारियों को वरीयता का लाभ दिया जाये। कर्मचारियों के लिए भी एचआरए के सुविधा लागू की जाये। कम मानदेय पर कार्य कर रही संविदा एएनएम का मासिक वेतन २५ हजार रुपये किया जाये। 7, 10, 15, 20 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके संविदा कर्मचारियों को अतिरिक्त लॉयल्टी बोनस दिया जाये। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई में कार्यरत प्रबंधकीय स्टाफ वेतन विसंगती का निस्तारण हो, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने 15 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा
