मेले में गुम हुई बच्ची होमगार्ड को मिली

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। मेले में गुम हुई बच्ची होमगार्ड के जवानों के पास जा पहुंची। होमगार्ड के जवानों ने बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार को गंगा दशहरा पर्व होने के कारण ढाईघाट शमशाबाद ग्रामीणों की गंगा स्नान करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। नन्हीं देवी पत्नी जोगिंदर सिंह निवासी उनरपुर सराय अगहत थाना अलीगंज जनपद एटा भी गंगा स्नान करने के लिए आयी थीं। महिला के साथ एक पांच वर्षीय बच्ची रिया भी थी। गंगा स्नान के दौरान अचानक बच्ची गुम हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा गुम हुई बेटी की खोजबीन की गयी, लेकिन रिया नहीं मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने बच्ची की खोजबीन शुरु की। आखिर में बच्ची मेले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने वाले होमगार्ड के जवानों के पास मिली। बच्ची को देखते ही परिजनों के मुरझाये चेहरे पर खुशी लौट आयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *