भक्तों ने जयकारे लगाकर शुरु की पूजा अर्चना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भगवान भोलेनाथ के मंदिर में अचानक घंटे बजने से काफी संख्या में भक्त पहुंच गये और इस दृश्य को देखा। भक्तों ने भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए पूजा अर्चना शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के अंतर्गत पांचाल घाट रोड स्थित विकास नगर कालोनी भगुआ नगला में एक शिव का मंदिर है। शनिवार को मंदिर में अपराह्न अपने आप घंटे बजने लगे। जब लोगों ने यह दृश्य देखा तो काफी संख्या में भक्तगण पहुंच गये और इसका लाइव वीडियो करीब आठ मिनट का बनाया। साथ ही लोगों ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए पूजा अर्चना शुरु कर दी। भक्तगण तरह-तरह की चर्चायें करते देखे गये। कुछ लोग भगवान भोलेनाथ की शक्ति, तो कुछ लोग अंध भक्ति बता रहे थे। समाचार लिखे जाने तक मंदिर में पूजा अर्चना का क्रम जारी था।
भगवान भोलेनाथ के मंदिर में अचानक बजने लगे घंटे
