कंपिल, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में आग लग गयी। आग से झुलसकर एक बकरी की मौत हो गयी। जबकि एक बकरी और एक भंैस झुलस गयीं। ग्रामीणों ने स्थानीय संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक नगदी, गृहस्थी जलकर खाक हो गयी। पीडि़त ने मामले की सूचना प्रशासन को दी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी रामौतार की झोपड़ी में बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। घटना के समय रामौतार परिवार सहित खेतों में काम करने गये थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँचे ग्रामीणों ने मिट्टी, पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। झोपड़ी में बंधी एक बकरी की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गयी। जबकि एक बकरी व एक भैस झुलस गयी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो पशुओं को आग से बचा लिया। आग से पीडि़त की झोपड़ी में रखी 5 हजार की नगदी एवं अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। पीडि़त ने मामले की सूचना प्रशासन को दी है। पीडि़त के अनुसार एक लाख का नुकसान हुआ है।
झोपड़ी में आग लगने से गृहस्थी खाक, बकरी की मौत
