अमेरिका ने वेनेजुएला में मचाई तबाही, राष्ट्रपति को पत्नी समेत कैसे उठा ले गया

समृद्धि न्यूज। अमेरिका ने 2026 की शुरुआत में ही वेनेजुएला पर हमला कर दिया है। काराकास में बड़े धमाके की आवाज सुनी गई और हमले में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। हमले की वेनेजुएला की सरकार ने कड़ी निंदा की और कहा कि यह हमला राजनीतिक आजादी को खत्म करने की साजिश है, वेनेजुएला में इमरजेंसी लगा दी है।

वहीं अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया है और हिरासत में लेकर देश से बाहर भेज दिया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके देश ने वेनेजुएला और उसके नेता राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है। यह अभियान अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *