बिजली के पोल से टकराई बाइक, राज मिस्त्री की मौत, दो घायल

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। अजगैन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बरुआ गांव निवासी लल्लन पुत्र स्व गुरु प्रसाद जो राज मिस्त्री का काम करता था और रोजी-रोटी के लिए बाहर काम करने जाता था। बीती रात सिरसा से अपने घर लौट रहा था। उसके साथ गांव के दो दोस्त भी थे, जो अलग बाइक पर चल रहे थे। सलीमपुर के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक सीधे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लल्लन गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद आसपास के लोगों और साथ चल रहे दोस्तों ने उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर अजगैन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। । मृतक की पत्नी धन्नो और पांच छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और तीन बेटे शामिल हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी लल्लन के कंधों पर ही थी, वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *