
शीशा तोडक़र सभी 18 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। अनियंत्रित दुग्ध वाहन की टक्कर से अवैध स्कूली वैन गड्ढ में भरे पानी में जा गिरी, ग्रामीणों ने वैन में फंसे एक दर्जन बच्चों को शीशे तोडक़र बाहर निकाला। इस दौरान दुग्ध वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार वैन चालक विनोद कुमार पुत्र कैलाश चंद्र निवासी नगला तरा ग्राम एसवीआर आवासीय विद्यालय प्रहलादपुर में स्कूली बच्चों को लाने ले जाने का कार्य करता है। शुक्रवार की सुबह चालक ग्राम चिलसरा में बच्चों को वैन में बैठा रहा था। उसी दौरान सामने से आ रहे दुग्ध वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूली वैन पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। वैन में बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। वैन में सवार आयुष पाठक पुत्र विक्की पाठक, अमित पुत्र विकास, दीपांशी पुत्री अरुण, अलीम पुत्र आमिर, प्रियांशी पुत्री अरुण, पल्लवी पुत्री अरुण, पारुल पुत्री दीपू, प्रियम पुत्री कल्लू, कशिश पुत्री बंटी, देवपुत्र बंटी सहित 18 बच्चे सवार थे। जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से वैन के शीशे तोडक़र सुरक्षित बाहर निकाला गया।
