गंभीर हालत में परिजनों ने लोहिया में कराया भर्ती
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। घरेलू कलह में महिला ने आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। उसे गम्भीर हालत में डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। सीओ ने पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किये।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मीनू पत्नी रितिक निवासी हरिहर थाना राजेपुर का अपने पति से विवाद हो गया। जिसके चलते मीनू ने उस समय डीजल डालकर आग लगा ली, जब उसका पति खेत में गेहूं काटने गया था। सूचना मिलने पर पति तुरंत मौके पर पहुुंचा और पत्नी को लेकर डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उसे भर्ती कर चिकित्सक ईएमओ डॉ0 प्रभात वर्मा ने उपचार शुरु कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक ने बताया कि महिला करीब ३५-४० प्रतिशत जली है। फिलहाल उसका उपचार जारी है। सीओ अमृतपुर ने पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किये।
घरेलू कलह में महिला ने डीजल डालकर लगायी आग
